चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय मंडफिया सांवरिया जी में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में संचालित “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्परिणाम : नशे को ना कहो, अपने सपनो को हाँ कहो शिर्षक पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, मण्डफिया श्रीमान विकास कुमार जी अग्रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार के नशे, उनके दुष्परिणाम एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को तम्बाकू उत्पादों से बचने एवं उनसे होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश जी सोनी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों में बारे में बताया। जागरूकता शिविर में न्यायालय कर्मचारी प्रमोद वैष्णव तथा विद्यालय स्टाफ ने भी हिस्सा लिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





