बैठक के बाद एडीए कार्यालय की सीढ़ी टूटी,बाल-बाल बचे नगर विधायक समेत अन्य लोग।

SHARE:

बैठक के बाद एडीए कार्यालय की सीढ़ी टूटी,बाल-बाल बचे नगर विधायक समेत अन्य लोग।

अयोध्या।
अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) कार्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भवन की एक सीढ़ी अचानक टूट गई। घटना उस समय हुई, जब कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों की बैठक समाप्त होने के बाद लोग बाहर निकल रहे थे। हादसे में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे, लेकिन राहत की बात रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।बताया गया कि कुछ देर पहले एडीए कार्यालय में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों तथा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक अधिकारी एम.पी. सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।बैठक समाप्त होने के बाद सीढ़ी टूटने की घटना को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। कुछ लोगों ने भवन की गुणवत्ता और निर्माण मानकों पर भी सवाल उठाए। हालांकि, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। घटना के कारणों की जानकारी की जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment