ब्रह्माकुमारिज कल्याण सरोवर में एक दिवसीय योगा कार्यक्रम का आयोजन किया।

SHARE:

घाणेराव,पाली
21 जून 20026
इंटरनेशनल योगा दिवस पर राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन, ब्रह्माकुमारिज कल्याण सरोवर में एक दिवसीय योगा कार्यक्रम का आयोजन किया

गया जिसमें ब्रह्माकुमारी अनुभूति भवन सादड़ी प्रभारी एवं कल्याण सरोवर प्रभारी आदरणीय सूचिता दीदी ने सभी भाई बहनों को संदेश देते हुए कहा कि राजयोग के माध्यम से हम मन को शांत कर सकते हैं,योग माना जोड़ है,कनेक्शन है अथवा मिलन है,राजयोग में हम प्रभु पिता परमात्मा के साथ सम्बन्ध जोड़ कर हमारे कई जन्मो के जो कड़ा संस्कार हैं,विकृतियां हैं उसके ऊपर विजय प्राप्त कर सकते हैं,राजयोग हमे जीवन जीने की कला सिखाते है, राजयोग से हमारा तन ,मन ,धन ,जन चारों को संतुलित कर सकते है, अंत में दीदी जी ने सभी को राजयोग का प्रैक्टिस कराया, देसूरी से पधारे ललित कुमार जी ने सभी को पतंजलि योग प्राणायाम का अभ्यास करवाया,इस कार्यक्रम में फारेस्ट अधिकारी भी आए थे, उन्होंने सभी को योगा दिवस पर पेड़ लगाने की प्रेरणा दिया और नारियल पेड़ लगा कर शुभारंभ किया,सादड़ी से प्रिन्सपल छगन जी पधार कर निर्वाचन में निर्भय होकर मतदान देने की शपथ दिलाई,देसूरी से कविता बहन सभी के स्वागत किया और सायरा से पधारी उषा बहन और रेणु बहन ने सभी को प्रसाद फल और जुश वितरण किया

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment