कुएं में डूबने से व्यक्ति की मौत,शव का क्या रेस्क्यू।

SHARE:

चित्तौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

कुंए मे डूबने से मौत

चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड के मुंगा का खेड़ा गाँव में के एक कुएं में किसी व्यक्ति के डूबने की

सूचना प्राप्त हुई। जिससे पूरा गांव वहां एकत्रित हो गया और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। थोड़ी देर में गंगरार पुलिस सिविल डिफेंस टीम के साथ मौके पर पहुंची और देखा तो कुएँ में शव के साथ तीन तीन सांप भी दिखाई दिए। सांपों की सूचना मिलते है मौके पर अफरा तफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना गंगरार वन मंडल को दी गई और साथ में चित्तौड़गढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति को भी सूचित किया गया। सूचना पर चित्तौड़गढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के पीयूष कांबले, राम कुमार साहू, मुबारिक खान और मयूर गोसावी मौके पर पहुंचे। मौके की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा साधनों के साथ कुएं में उतरने का फैसला लिया गया।
सांपों के रेस्क्यू के लिए मुबारिक खान और पीयूष कांबले रस्सी के सहारे कुएं में उतरे एवं तीनों सांपों को सुरक्षित तरीके से सावधानी पूर्वक रेस्क्यू कर लिया। तीनों सांपों में दो इंडियन रेट स्नेक और एक कॉमन ट्रिंकेट स्नेक थे जो कि विषैले नहीं थे।
इसके उपरांत युवक के शव को निकालने के लिए फिर से चित्तौड़गढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य मुबारिक खान सिविल डिफेंस टीम के साथ कुएं में उतरे और शव को बाहर निकाला।

मौके पर ग्रामीणों के साथ गंगरार पुलिस, गंगरार वन मंडल के रेंजर, सिविल डिफेंस टीम, हिंदुस्तान जिंक की क्विक रिस्पांस टीम और चित्तौड़गढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य मौजूद थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment