3 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त,ट्रक सहित दो तस्कर गिरफ्तार।

SHARE:

3 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त,ट्रक सहित दो तस्कर गिरफ्तार।
*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ पुलिस की कार्रवाई*

चित्तौड़गढ़, 28 मई 2026 । मंगलवाड़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 3 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन एंव डीएसपी कपासन हरजीलाल के बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में बुधवार को गोकुल लाल डांगी ईचार्ज थाना मंगलवाड मय जाप्ता के सर्कल गश्त कर नाकाबंदी शुरू की। दौराने नाकाबंदी उदयपुर की तरफ से एक टाटा ट्रक आया जो पुलिस जाप्ते को बावर्दी नाकाबन्दी करते देख उक्त ट्रक को नाकाबन्दी स्थल से चितौडगढ की तरफ भगाने लगा। जिसको गोकुल लाल डांगी उ.नि. इंचार्ज थाना मय जाप्ता ने आडे फिरकर रोककर चालक का नाम पता पुछा तो चालक ने अपना नाम राजिन्द्र कुमार पिता पवन जाति शर्मा उम्र 41 साल निवासी म.न. 143 बूटर कोठी के पास, जोगिन्द्र नगर जगाधरी पुलिस थाना सीटी यमुना नगर जिला युमना नगर हरियाणा होना बताया होना बताया एवं खलासी से नाम पता पूछा तो खलासी ने अपना नाम सुरजीत सिंह पिता चरण सिह जाति मजवी सिख उम्र 65 साल निवासी म.न. 1/12 हरबसपुरा जगाधरी पुलिस थाना सीटी यमुना नगर जिला यमुना नगर हरियाणा होना बताया। उक्त ट्रक की नियमानुसार तलाशी ली जाकर अवैध अफीम डोडाचूरा बारदान सहित कुल वजन 03 किलो 20 ग्राम जब्त किया गया। अवैध अफीम डोडा चुरा परिवहन करने में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर अभियुक्तगण राजिन्द्र कुमार, सुरजीत सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम:- एसआई गोकुल लाल डांगी, एएसआई श्याम लाल,
कानि. राकेश कुमार,सुनिल, गोमा राम ,भान सिंह

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment