चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया भदेसर
भारतीय किसान संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक तहसील अध्यक्ष मोहनलाल धाकड़ की अध्यक्षता में आसावरा माता स्थित राव धर्मशाला में आयोजित हुई। प्रांतीय महामंत्री अंबालाल शर्मा मुख्य अतिथि थे। संभाग सह मंत्री मिट्ठू लाल रायका ने बताया कि भारतीय किसान संघ अब हर किसान परिवार के द्वार पर पहुंचेगा । आगामी 8 सितंबर 2026 को सकल किसान संघ द्वारा जिला स्तर पर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए शांति पूर्ण तरीके से संबंधित जिलों के जिला कलेक्टर से विनय पूर्वक आग्रह किया जाएगा। मुख्य अतिथि शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि किसान अब जातियों के खंड में विभाजित नहीं हो कर केवल सर्व स्पर्शी किसान माना जाएगा। भविष्य में किसानों से लूट, रिश्वतखोरी, अफीम पट्टों की तथाकथित दलाली, कृषि मंडी में दलालों की मनमानी जैसे कृत्यों पर अंकुश लगाने के लिए संगठन एक जूट होकर काम करेगा। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को उनके हितों के बारे में जागरूक किया गया। बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रकाश मेहता, संभाग अध्यक्ष रतन सिंह राव, संभाग सह मंत्री मिट्ठू लाल रायका, भैरूलाल जाट, भंवर सिंह पगारा, अखेराज रायका, प्रकाश जैन, औंकार लाल कीर, करण सिंह सोलंकी, खुमाण गाडरी, आकाश टांक, हितेश टांक, गुलाब सिंह राव, उदयलाल धाकड़ सहित कई किसान उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा भारतीय किसान संघ के स्वर्ण जयंती आयोजन संबंधी प्रस्ताव पर विचार विमर्श के बाद ग्राम स्तरीय समितियों के गठन एवं उनकी रीति नीति पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





