ऐसीबीईओ देसूरी ने बागोल,कोलर,पनोता व सांसरी के समाजसेवा शिविरों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
खिंवाड़ा,पाली। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोल,कोलर,पनोता व सांसरी में चल रहे 15दिवसीय समाजसेवा शिविर के 10वें दिन औचक निरीक्षण कर चल रही गतिविधियों का जायजा लिया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पीईईओ बागोल गणपत सिंह सोलंकी ने बताया कि माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोल पहुंचकर समाजसेवा शिविर प्रभारी मुकेश कुमार जोशी से शिविर की जानकारी ली तथा विद्यार्थियो द्वारा की जा रही गतिविधियों का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा सरकारी लाभकारी योजनाओं व वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी दी। माली ने शिविर के अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जोशी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना की जाएगी।
इससे पहले माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोता व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसरी में चल रहे समाज सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण कर शिविर की गतिविधियों का जायजा लिया। प्रभारी चंपालाल लोंगेशा, सुखाराम तंवर व अनोपसिंह चौहान से शिविर की जानकारी ली तथा शिविर अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व सेवा भाव जागरण के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार कक्षा 11वी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 15दिवसीय समाजसेवा शिविर करना होता है। 17मई से प्रारंभ हुए इन शिविरों का समापन 31मई को होगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





