पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने पदभार ग्रहण किया।

SHARE:

चित्तौड़गढ़ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

चित्तौड़गढ़।
चित्तौड़गढ़ जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण

कर लिया। भीलवाड़ा जिले से स्थानांतरण होकर आए धर्मेंद्र सिंह यादव ने जिले की कानून व्यवस्था की कमान संभालते हुए अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी यादव ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से एनडीपीएस से जुड़े मामलों और मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी यादव ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का वातावरण स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा, समस्याओं के त्वरित समाधान और अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य करेगी।

बाइट l धर्मेंद्र सिंह यादव पुलिस अधीक्षक

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment