बार एसोसिएशन कपासन द्वारा धरना 8 वें दिन भी जारी।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठियाकी रिपोर्ट

उपखण्ड अधिकारी भूपालसागर की कार्यप्रणाली के विरोध में बार एसोसिएशन कपासन द्वारा धरना 8 वें दिन दिनांक 18/5/2026 को भी जारी रहा बार सचिव पुरूषोतम नाथ यौगी ने बताया कि जिसमें जिला प्रशासन की ओर से वार्ता हेतु राजस्व अपील अधिकारी साहब सुरेश खटीक धरना स्थल पर आये। बार एसोसिएशन कपासन की कार्यकारणी एवं बार के अधिवक्ताओं से वार्ता की परन्तु वार्ता में कोई निर्णय नही हुआ अधिवक्ता द्वारा उपखण्ड अधिकारी भुपालसागर महेश गागोरिया के स्थानान्तरण की मांग पर अड़े रहे। साथ ही राजस्व न्यायालयों में आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा हुई । जिसमें जिला अभिभाषक सस्थान चितौड़गढ़ के अध्यक्ष नरेश शर्मा, शिवनारायण जाट, सुरेन्द्र नाथ यौगी भी उपस्थित रहे व अपने विचार रखे। बार के वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण चन्द तुल्छिया बंशी लाल लड्‌ढा, रूपसिंह राणावत, बाल मुकन्द चाष्टा राजकुमार लड्ढा, सैयद अशफाक अली, किशन लाल जाट, मांगी लाल बैरवा, चन्द्र सिंह भण्डारी, आदि ने अपने विचार रखे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जाट, बार अध्यक्ष मनोज कुमार जाट, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव सहसचिव निर्मल मीणा, पुस्तकालय अध्यक्ष विनय खटीक कोषाध्यक्ष हरिष तुल्छिया उपस्थित थे व बार के सभी अधिवक्तागण उपस्थित रहे। जिसमें आगामी निर्णय तक हड़ताल व धरना जारी रहेगा ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment