मृतक की पत्नी को 2 लाख का चेकः दौलतपुर में कृषि कार्य के दौरान हुई थी किसान की मौत

SHARE:

नरेन्द्र सेठिया चितौडगढ
भादसोड़ा 12 मई कृषक साथी योजनाः मृतक की पत्नी को 2 लाख का चेकः दौलतपुर में कृषि कार्य के दौरान हुई थी किसान की मौत

ग्राम पंचायत बागुंड के वार्ड नंबर 4 दौलतपुर निवासी उदय लाल जटिया की पत्नी प्रेम बाई जाटीया को मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता राशि उदय लाल की कृषि कार्य के दौरान हुई मृत्यु के बाद दी गई है।

उदय लाल जटिया की मृत्यु खेत पर मूंगफली निकालते समय एक जहरीले जानवर के काटने से हुई थी। यह घटना कृषि कार्य करते हुए हुई, जिसके कारण वे इस योजना के तहत सहायता के पात्र बने।

राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी योजना के तहत मृतक की पत्नी को यह राशि दी गई।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच भैरू सिंह, जीत मिल जाट, नाना लाल जटिया, गहरी लाल गाडरी दौलत पूरा, मुकेश छींपा, नारायण किशोर जाट, मेहुल पटेल, छोटूबा भेरू लाल सुथार आदि उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment