चोरी का एक अभियुक्ता गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार जब्त

SHARE:

*चामटीखेड़ा द्वारकाधीश मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा, एक अभियुक्ता गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार जब्त

चित्तौड़गढ़। चामटीखेड़ा स्थित द्वारकाधीश मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार भी बरामद की है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 29-30 अप्रैल 2026 की मध्य रात्री में अज्ञात चोरो द्वारा चित्तौडगढ शहर के चामटीखेडा में द्वारकाधीश मन्दिर का ताला तोड़कर मन्दिर में से चांदी का छत्र व चांदी की वैकुण्ठी व चांदी की गाय चोरी करने की घटना हुई। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त घटना में वांछित अभियुक्ता काजल गाडरी उर्फ मनीषा पूत्री ईश्वरलाल गाडरी उम्र 23 वर्ष निवासी उचनार खुर्द थाना कपासन जिला चित्तौडगढ हाल सेगवा हाउसिंग बोर्ड थाना सदर चित्तौडगढ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता काजल गाडरी के कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त अल्टो कार को जप्त किया गया। अभियुक्ता काजल गाडरी उर्फ मनीषा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फतेह नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अभियुक्ता को बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। प्रकरण में फरार एक आरोपी की तलाश जारी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment