ऐसीबीईओ माली ने केसूली पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण नाडोल। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती केसूली पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केसूली पीईईओ नरेंद्र फुलवारी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने सर्वप्रथम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अटाटिया पहुंचे। माली ने प्रार्थना सभा का अवलोकन किया । बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस का महत्व बताया और विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के गुर बताए। तत्पश्चात कक्षाओं, दूध वितरण,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने प्रवेशोत्सव व निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण व कार्यपुस्तिका वितरण की समीक्षा की। संस्था प्रधान अंजना मुंदड़ा ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर गौरीशंकर गोयल,अजय मीना, भंवरलाल मेघवाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसूली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा अखेराज,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरा ढाणी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढेलडी का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा व आवश्यक निर्देश दिए । माली ने गुड़ा अखेराज में विद्यालय स्टाफ द्वारा नामांकन बढ़ाने व भामाशाह सहयोग हेतु किए गए प्रयासों को सराहा।इसी प्रकार रामपुरा ढाणी में एनजीओ के सहयोग से विकसित किए जा रहे किचन गार्डन की तैयारियों का अवलोकन कर सराहा।इस अवसर पर संस्था प्रधान चुन्नीलाल चौधरी,जीवनदास वैष्णव व पुष्पेंद्रसिंह सोलंकी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालय पहुंच कर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से शैक्षणिक सहशैक्षणिक प्रगति जांच कर संबलन प्रदान करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





