चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया
भदेसर क्षैत्र में प्रशासन की साठ गाठ से बिलानाम गौचर भूमि में अवैध खनन की मिट्टी खुर्द बुर्द कि जा रही है
भूमाफिया, खनन माफिया, जेसीबी मालिक प्रशासन की साठ गाठ से गौचरनोट भूमि व बिलानाम भूमि से मिट्टी खोदी जा रही है वह भूमाफिया की प्लानिंग प्लोटिंग में मिट्टी उपयोग में ली जा रही है गौचरनोट एवं बिलानाम भूमि व अनगढ बावजी की मंगरीयों से व सांवलियाजी रोड़ पर नर्सरी की मंगरीयो से रात 11 बजे से सवेरे 5 बजे तक जेसीबी से रात भर अवैध मिट्टी खुदाई का काम जोरों शोरों से चल रहा है जिसमें कई बार पूर्व में भी प्रशासन को सूचना दी कई बार मिडिया में खबरें चली लेकिन फिर भी अवैध खनन रूक नहीं रहा है कई बार खबरें भी लग चुकी है परंतु भदेसर उपखंड क्षेत्र में प्रशासन की मिलीभगत होने के कारण व खनन माफियाओं व जेसीबी मालिक रात दिन अवैध खनन कर जैसीबी से मिट्टी खोदकर लाखों रुपए कमाने में लगे हुवें है और आज कल सांवरा जी रोड पर कृषि भूमि पर प्लोटिंग कर प्लॉट बेच रहे हैं जिसमें भराव किया जा रहा है जिस पर जेसीबी मालिक मिट्टी खोदकर ऊंचे दामों में बेची जा रही है जिसमें प्रशासन की मिली भगत होने के कारण प्रशासन कही न-कही भूमाफियाओं या अवैध खनन मालिकों से मिलकर चांदी कुटने में लगे हुवें है जिसमे भदेसर उपखंड़ अधिकारी व भदेसर तहसीलदार व नायब तहसीलदार व गिरदावर व पटवारी इन सभी की साट गाठ की वजह से जेसीबी मालिक व खनन माफिया का ये गोरख धंधा रात दिन खुला चल रहा है जबकि जेसीबी मालिक रात्रि को क्षेत्र में अवैध खनन की मिट्टी खोद कर रात दिन ट्रैक्टर लगाकर मिट्टी बेची जा रही है जबकि प्रशासन के कानों तक जूं तक नहीं रेंग पा रही है अवैध खनन को लेकर भी प्रशासन को मालूम होते हुए भी खनन माफिया और अवैध खनन के मालिकों खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे अवैध खनन माफिया व भू माफिया के साथ बड़े नेताओं का हाथ होने के कारण, नेताओं के इशारे पर ये हो रहा है व प्रशासन दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहें है प्रशासन लाचार नजर आ रहा है
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





