सरयू पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग,रेस्क्यू कर बचाई गई जान।

SHARE:

सरयू पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग,रेस्क्यू कर बचाई गई जान।

अयोध्या। पुराना सरयू पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय नाविकों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तेज धारा के बीच टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाल लिया।बचाए गए व्यक्ति की पहचान श्याम बिहारी (67) निवासी पिपरा खली, जनपद महाराजगंज के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल नया घाट चौकी पुलिस के सुपुर्द कर प्राथमिक उपचार कराया गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समय रहते रेस्क्यू न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। अभियान में जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल सचिन पाल व आशीष प्रताप, एसडीआरएफ के अजय कुमार व संतोष गुप्ता तथा नाविकों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment