संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर।

SHARE:

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत रानी बाजार स्थित अशोक सिंघल वार्ड में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेंद्र मोहन मिश्रा एवं पप्पू मिश्रा ने किया।बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव राकेश तिवारी ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि अयोध्या में कांग्रेस पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत है, लेकिन इसे और अधिक सक्रिय बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा अयोध्या के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद के प्रयासों से फैजाबाद में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, राम की पैड़ी और नया घाट पुल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं कांग्रेस शासनकाल में ही पूरी हुई थीं।पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के नाम पर आम जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं और बाहरी कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।पीसीसी सदस्य गौरव तिवारी ‘वीरू’ ने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि इसी एकता के बल पर गठबंधन प्रत्याशी को विजय मिली। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
बैठक के संयोजक वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेंद्र मोहन मिश्रा ‘पप्पू’ ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और आगामी चुनावों की तैयारी में जुट जाएं।
बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव, केसरी कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र मणि पांडेय, हनुमान प्रसाद मिश्रा, किशोरी रमन अग्रवाल, फिरोज अंसारी, आशुतोष शांडिल्य, पूर्व सभासद जितेंद्र गुप्ता ‘सनक’, विकास मिश्रा, शिवकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment