श्री सांवलिया सेठ के भंडार व भेंटकक्ष में आए 41 करोड 67 लाख 38 हजार 569 रुपए, सात चरणों में हुआ गणना का समापन।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट श्री सांवलिया सेठ के भंडार व भेंटकक्ष में आए 41 करोड 67 लाख 38 हजार 569 रुपए,
सात चरणों में हुआ गणना का समापन

सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार व भेंटकक्ष में इस माह कुल 41 करोड़ 67 लाख 38 हजार 569 रुपए की आय हुई है। ज्ञात हो की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। पहले चरण की गणना में 11 करोड 11 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। दूसरे चरण की गणना में 06 करोड़ 51 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। तीसरे चरण की गणना में 09 करोड़ 60 लाख 61 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। चौथे चरण की गणना में 03 करोड 78 लाख 77 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। पांचवें चरण की गणना में 01 करोड 31 लाख 42 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। छठे चरण की गणना में 54 लाख 06 हजार 600 रुपए की राशि प्राप्त हुई। शुक्रवार को सांतवें व अंतिम चरण की गणना की गई। अंतिम चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 34 लाख 51 हजार 939 रुपए की राशि प्राप्त हुई। सातों चरणो की गणना करने के बाद ठाकुरजी के भंडार से इस माह कुल 33 करोड़ 21 लाख 63 हजार 539 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में 08 करोड़ 45 लाख 75 हजार 30 रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार व कार्यालय में 660 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना तथा 84 किलो 620 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई। भंडार से प्राप्त राशि की गणना का सात चरणों में समापन हुआ। शुक्रवार को मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव सहित बोर्ड पदाधिकारियों के नेतृत्व में गणना की गई। शुक्रवार को नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, संपदा व मंदिर प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह सहित मंदिर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment