चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
कपासन
जिला खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज के छात्रावास निर्माण कार्यारंभ करने एवं बरामदा शिलान्यास समारोह को जिलाध्यक्ष पूरणमल जगनाडिया एवं जिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में आयोजित गया।
जिला प्रवक्ता सत्यनारायण खण्डेलवाल पाण्डोली स्टेशन के अनुसार जिला खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में छात्रावास निर्माण व बरामदा शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि मोहनलाल बोचीवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय खण्डेलवाल ब्राह्मण महासभा थे एवं अध्यक्षता सौभागचन्द्र बील प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान खांडल विप्र संगठन जयपुर तथा अति विशिष्ठ अतिथि महावीर प्रसाद शर्मा पूर्व विधानसभा मुख्य सचिव राजस्थान सरकार व मुरारीलाल गोरसिया पूर्व महासभा अध्यक्ष जयपुर, अशोक खांडल महामंत्री महासभा जयपुर, जगदीश नारायण रूथला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासभा जयपुर, मदनलाल गोवला पूर्व प्रदेशाध्यक्ष किशनगढ़, ओमप्रकाश चोटिया जिलाध्यक्ष अजमेर, छीतरमल परवाल जिलाध्यक्ष टोंक, वेणी गोपाल रूथला जिलाध्यक्ष नागौर, रामेश्वरलाल गोवला जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा, पारसमल लढ़ाणिया अध्यक्ष मेवाड़ परशुराम खाडल विप्र ट्रस्ट मात्रिकुण्डिया थे। समारोह में सत्र 2025-26 में बोर्ड की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं जिले के नवनिर्वाचित शाखा सभा अध्यक्षों एवं निवर्तमान शाखा सभा अध्यक्षों को साफा बंधवाकर, उपरना ओढ़ाकर एवं भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया तथा राजकीय सेवा में नवनियुक्त कर्मचारियों को भी आगुंतकों द्वारा माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह होड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण ग्राम होड़ा चित्तौडगढ़ में किया गया।
समारोह में स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष पूरणमल जगनाड़िया ने दिया। समारोह में खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज की मांग पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल बोचीवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष सौमागचन्द्र बिल ने छात्रावास निर्माण के लिये सहयोग की घोषणा की। समारोह का संचालन कैलाशचन्द्र शर्मा एवं बसंतीलाल खण्डेलवाल ने किया एवं आभार जिला महामंत्री मदनलाल पीपलवा ने किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बालकिशन गुन्यावटा, मेवाड़ खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रभुलाल शर्मा, मात्रिकुण्डिया ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री उदयलाल शर्मा, छगनलाल शर्मा, जिले के समस्त शाखा सभा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष समाजजन उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





