सेलो कंज्यूमर वेयर प्राइवेट लिमिटेड, फालना में भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न।

SHARE:

सेलो कंज्यूमर वेयर प्राइवेट लिमिटेड, फालना में भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न।
फालना,पाली।
*सेलो कंज्यूमर वेयर प्राइवेट लिमिटेड, फालना परिसर में आज विभिन्न मंदिरों में देव प्रतिमाओं का भव्य प्रतिष्ठा एवं स्थापना समारोह श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर संपूर्ण शिव परिवार, जैन तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी, माता सरस्वती, श्री भेरुजी, श्री गणेश जी, लक्ष्मी जी, माँ पद्मावती जी तथा अन्य देवी-देवताओं की विधि-विधानपूर्वक स्थापना एवं प्रतिष्ठा की गई*
*इस प्रतिष्ठा महोत्सव में पूज्य आचार्य चिदानंद सुरेश्वर जी महाराज की पावन उपस्थिति रही। आचार्य श्री ने स्वयं उपस्थित रहकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ मंदिर जी की प्रतिष्ठा सम्पन्न करवाई, जिससे पूरे आयोजन का आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ गया।*
*समारोह में प्रमुख रूप से श्री पंकज घीसूलाल जी राठौड़ एवं श्री गौरव प्रदीप जी राठौड़, जेएमडी सेलो वर्ल्ड, अपने परिवार सहित उपस्थित रहे तथा प्रतिष्ठा अनुष्ठान में श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई।*
*इस अवसर पर बहादूर सिंह खालसा,नरेंद्र सुथार,राम किशोर गोयल,अमित मेहता,मुकेश जैन,मनोज चौधरी सेलो कंज्यूमर वेयर फालना के वरिष्ठ अधिकारीगण,साथ ही सादड़ी, रानी, फालना,बाली एवं स्थानीय क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही*
*पूरा कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। अनुष्ठान के समापन पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर आयोजन की शोभा बढ़ाई*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment