डायरिया का बढ़ता प्रकोप, बच्चों के लिए संजीवनी बने डॉ. विवेक राय
अयोध्या। पूरे उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के चलते संक्रमणजनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है। डायरिया, त्वचा रोग और अन्य मौसमी बीमारियों के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।अयोध्या स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में इन दिनों मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं, खासकर बच्चों के मरीजों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ी है। ऐसे में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक राय बच्चों के लिए राहत की किरण बनकर सामने आए हैं। उनके सटीक इलाज और प्रभावी दवाओं से बच्चों को तेजी से आराम मिल रहा है, जिससे परिजनों में विश्वास बढ़ा है।मरीजों के परिजनों का कहना है कि डॉ. राय न केवल अनुभवी चिकित्सक हैं, बल्कि सेवा भाव से इलाज करते हैं। उनका व्यवहार और समर्पण उन्हें क्षेत्र के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं बनाता।डॉ. विवेक राय ने बताया कि गर्मी के मौसम में डायरिया का मुख्य कारण दूषित पानी और अस्वच्छ खानपान है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को हमेशा उबला या शुद्ध पानी ही पिलाएं, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही बच्चों में डायरिया के लक्षण दिखें, तुरंत ORS घोल देना शुरू करें और बिना देर किए चिकित्सक से संपर्क करें, ताकि स्थिति गंभीर न हो।अस्पताल प्रशासन ने भी आमजन से अपील की है कि इस भीषण गर्मी में विशेष सतर्कता बरतें। खासकर बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, क्योंकि समय रहते की गई सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





