प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं का प्रदर्शन, हटाने की मांग
बीकापुर -अयोध्या। प्रीपेड स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी और अधिक बिल आने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दर्जनों उपभोक्ताओं और संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर मीटर हटाने की मांग की। साथ ही 10 दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
तहसील क्षेत्र बीकापुर के विद्युत उपकेंद्र केरालाल खां अंतर्गत ग्राम पंचायत जाना चौबेपुर के उपभोक्ता—सूबेदार, राजकुमार, विपता, बासमती समेत अन्य लोग तहसील पहुंचे और प्रार्थना पत्र सौंपा। संयुक्त मोर्चा के संयोजक मायाराम वर्मा, शेख मोहम्मद इशहाक, मायाराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष शेर बहादुर शेर, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोइनुद्दीन, विश्वास राणा व रमेश सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र देकर मीटर हटाने की मांग की।उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में समस्या का समाधान न होने पर विद्युत विभाग के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





