फुंडे का स्थानांतरण,शशांक त्रिपाठी नये जिलाधिकारी
अयोध्या: जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे का स्थानांतरण हो गया। शासन ने शशांक त्रिपाठी का जिलाधिकारी पद पर तैनात किया है। अयोध्या के जिलाधिकारी पद पर तैनात शंशाक त्रिपाठी नई तैनाती से पहले बाराबंकी जिले के जिलाधिकारी हैं। बाराबंकी जिला भी अयोध्या मंडल में आता है। मंडलायुक्त की बैठकों में आते रहे। शासन से 24 आइएएस के फेरबदल में फुंडे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है। 17 अप्रैल 2025 को जिलाधिकारी पद पर उन्होंने प्रभार संभाला था। एक वर्ष चार दिन बाद बड़े फेरबदल में शासन से उनका स्थानांतरण हो गया। दूर-दूर तक उनके स्थानांतरण की चर्चा तक नहीं रही। फुंडे एक वर्ष के अपने कार्यकाल में विवादों से दूरी बनाये रहे। मृदभाषी व विनम्रता से उनको सर्वसुलभ माना जाता था। इसीलिए उनके कार्यशैली के प्रशंसकों की लंबी लाइन है। पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनता की समस्याओं को सुनने के लिए सुनने कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहते थे। शिकायत लेकर आये प्रभावित पक्ष की समस्याओं का निराकरण कराते रहे। उनके जिलाधिकारी के समय ही 25 नवंबर को राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आये थे। इसी तरह अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर तनिक भी तनाव चेहरे पर नहीं झलकता था।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





