कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

SHARE:

मरुभूमि मखौड़ा में श्रीराम महायज्ञ का भव्य शुभारम्भ, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन
बस्ती।

जनपद बस्ती के परसरामपुर स्थित मखौड़ाधाम में श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ का भव्य शुभारम्भ 20 अप्रैल 2026 से हो गया है। इस पावन अवसर पर सोमवार को प्रातः 10 बजे श्रद्धालुओं की विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और साधु-संतों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक चलेगा। महायज्ञ की अध्यक्षता चक्रवर्ती महाराज श्री दशरथ जी के राजमहल, बड़ा स्थान, रामकोट, अयोध्या से पधारे विन्दुगाधाचार्य महंत देवेन्द्रप्रसादाचार्य जी महाराज कर रहे हैं, जिनके सानिध्य में पूरे आयोजन को विधि-विधान से सम्पन्न कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा की अमृत वर्षा मानस मन्वाकिनी रागिनी जी, डॉ. रागिनी मिश्रा (जनपद मऊ) द्वारा की जाएगी, जिनकी मधुर वाणी से श्रद्धालु धर्म और भक्ति के रस में सराबोर होंगे।
आयोजन के मुख्य आयोजक सूर्य नारायण दास ‘वैदिक’, पुजारी मनोकामना मंदिर, परसरामपुर हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है, और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment