चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
उपखंड भदेसर क्षेत्र के मंशापूर्ण धाम पोटला कला के मंशापूर्ण महादेव की द्वितीय वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम” हरि-हर मिलन 2026″ की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए कार्यक्रम को दिव्य- भव्य,ऐतिहासिक,अनुपम और अद्वितीय बनाने के लिए जीजी मां चंदा श्री के सानिध्य में प्राथमिक विद्यालय मीरा सर्कल मंडफिया में मातृशक्ति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मातृ शक्ति ने हरि-हर भक्तों को कार्यक्रम में पीले चावल देकर निमंत्रण का मोहल्ला वाइज स्वैच्छिक दायित्व लिया। कॉलोनी रोड- भारती ओझा, सपना वैष्णव, स्टाफ कॉलोनी- आरती तिवारी, चीनू शर्मा, पानी की टंकी गली- चंदा सोनी, आशा गोयल, वृंदावन वाटिका से मीरा सर्कल- तृप्ति तिवारी, राजेश्वरी सोनी, महिमा तिवारी, राधा तिवारी, सुख सागर रोड- किरण सोनी, ममता कीर, मीरा सर्कल से घोड़ा खेड़ा रोड- शोभा वैष्णव, चंदा सोनी, संध्या नागदा, मधु वैष्णव, रामदेवरा मंदिर से ब्रह्मपुरी,( साधु का मोहल्ला)- अपर्णा शर्मा, मेघा गोयल, उमा मंडोवरा, बाजार से कबूतर खाने तक और राधा कृष्ण मंदिर (गुर्जर मोहल्ला)- रंजना तिवारी, कल्पना तिवारी, ललिता तिवारी ,अनीता तिवारी, विस्थापित कॉलोनी- अनीता साहू ,पुष्पा साहू, घाटी मोहल्ला- मंजू सेन, पुष्पा तेली मण्डफिया सांवरिया जी के घर-घर जाकर पीले चावल देने के दायित्व का निर्वहन करेंगे ।उपखंड अधिकारी रजनी मीणा तथा नायब तहसीलदार शिव शंकर पारीक को पीले चावल दे कर शुभारंभ किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





