पैतृक गांव में राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा

भदेसर के जवान पहलवान गुर्जर को आया हार्ट अटैक: दिल्ली में ड्यूटी पर थे, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड क्षेत्र के धीर जी का खेड़ा निवासी सेना के जवान पहलवान गुर्जर का दिल्ली में निधन हो गया। सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर हार्ट अटैक आया।

पहलवान गुर्जर पिता रामलाल गुर्जर भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट की 24वीं बटालियन में 20 मार्च 2017 से तैनात थे। वे वर्तमान में दिल्ली में अपनी ड्यूटी पर थे।

शहीद पहलवान गुर्जर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव धीर जी का खेड़ा में शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पहलवान गुर्जर के बड़ा भाई रमेश और पिता रामलाल कृषि कार्य करते हैं और बड़ी बहन कंकू जिसका ससुराल ठाकुरवा में है शाहिद पहलवान की पत्नी विद्या गुर्जर और उसके एक पुत्री 3 साल की कीर्तिका शाहिद पहलवान गुर्जर के साथ ही दिल्ली में रह रहे थे। उनके शहर को दिल्ली से गांव धीरजी खेड़ा लाया जा रहा है

प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment