डॉ अंबेडकर के जीवन संदेश से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए जिएं-माली

SHARE:

डॉ अंबेडकर के जीवन संदेश से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए जिएं -माली
तख्तगढ,पल8।

डॉ अंबेडकर का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए था।हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए जिएं। उक्त उद्गार सेवा भारती के सह प्रांत मंत्री विजयसिंह माली ने स्थानीय महावीर बस्ती में सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि डॉ अंबेडकर प्रखर राष्ट्रभक्त थे, उन्होंने राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए संविधान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने श्रमिकोद्धार व महिला उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ अंबेडकर पर हर भारतीय को गर्व है। डॉ अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से शूरू हुए इस कार्यक्रम में डॉ भावेश कुमार व शिक्षाविद् जितेन्द्र पुरी गोस्वामी ने डॉ अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला व उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाएं। बाल संस्कार केन्द्र के हिमांशु, नैतिक जीनगर,नरेश नाथ आदि भैया बहनों ने भी अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला व कविता गीत सुनाएं। प्रकल्प शिक्षिका विमला ने आभार व्यक्त किया।
तत्पश्चात माली ने प्रकल्प शिक्षक व भैया बहनों से बाल संस्कार केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी ली तथा सराहा।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती द्वारा तख्तगढ कस्बे में दो बाल संस्कार केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment