लूट के मामले में 5 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ़।
कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लूट के मामले में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि स्थाई वारण्टी/भगोडे़ /उद्घोषित अपराधी एवं वांछित अभियूक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बद्री लाल राव के नेतृत्व में मुकेश चौधरी आर.पी. एस. प्रोबशनर एवं रामसुमेर पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा एक विशेष टीम सूरज कुमार स.उ.नि. कानि देवेन्द्र, विरेन्द्र, की टीम का गठन किया गया। मंगलवार को एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता को जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि नूर मोहम्मद उर्फ राजू लुट के मामले मे फरार चल रहा है। जो कुंभलगढ़, राजसमन्द में मजदूरी करता हेआज नपावली आयेगा इस पर सउनि सूरज कुमार मय जाप्ता द्वारा बिना समय गवाये तुरन्त नपावली पहुचे जहां पर पुलिस साइबर सेल के ए एस आई राजकुमार सहायता से उक्त आरोपी को गिरफतार किया गया। उक्त आरोपी नूर मोहम्मद पिता मुमताज खान निवासी वामनगर थाना निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ हाल नपावली थाना निकुंभ की मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफतार किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





