भामाशाह के सहयोग से कम्प्यूटर कक्ष का हुआ उदघाट्न।

SHARE:

भामाशाहों के सहयोग से कम्प्यूटर कक्ष के उद्घाटन से युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा का मिलेगा लाभ।

घाणेराव,पाली

ग्राम पंचायत घाणेराव के प्रशासक चंद्रशेखर मेवाड़ा ने भामाशाहों के सहयोग से 20 लाख की लागत से  भव्य कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन आज विधिवत रूप से किया गया। प्रशासक के निजी सचिव नरेन्द्र मेवाड़ा ने बताया कि कंप्यूटर के कक्ष के उद्घाटन रावला घाणेराव के सरकार हिम्मतसिंह जी मेड़तिया,बाबा धूणी आश्रम में महंत देवीदासजी महाराज,कृष्णधाम गुड़ा मांगलिया के गादीपति महेंद्रगिरीजी,पूर्व प्रधान सुशीला गौड,पूर्व उप प्रधान मानवेंद्रसिंह,भाजपा नेता विक्रमसिंह इंदा अतिथि के रूप मौजूद रहे। इस दौरान घाणेराव कस्बे के गणमान्य नागरिक,महिला पुरुष व युवा मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत की और से तमाम अतिथियों का गोडवाड की परंपरा के अनुसार स्वागत किया। इससे पूर्व कंप्यूटर कक्ष का विधिवत रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment