समुत्कर्ष समरस भारत महायज्ञ का भव्य आयोजन
रामकथा पार्क में जुटे हजारों संत-महात्मा, विश्व शांति की कामना।
अयोध्या। रामनगरी में दो दिवसीय समुत्कर्ष समरस भारत महायज्ञ का भव्य आयोजन रामकथा पार्क में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए हजारों संत-महात्माओं ने सहभागिता कर राष्ट्र की समरसता, आध्यात्मिक उन्नति और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।महायज्ञ के तहत आयोजित 108 कुंडीय यज्ञ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य अर्जित किया। स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
महाराष्ट्र से पधारे ब्रह्मर्षि डॉ. मोहनजी की उपस्थिति कार्यक्रम में विशेष रही। उन्होंने अपने संबोधन में सेवा, साधना और करुणा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानवता के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
आयोजकों के अनुसार ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति और संतों के आशीर्वचन के साथ हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





