श्रद्धालुओ को पीने के पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

श्रद्धालुओ को पीने के पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है ! ग्राम पंचायत प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारी इसको कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं खबर भदेसर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेडिया के वार्ड आकोलागढ़ में भेरुजी बावजी के स्थान पर कई दिनों से राज्य सरकार की द्वारा लगाई गई ट्यूबवेल मोटर खराब होने के कारण यहां पर भेरुजी बावजी के यहां रात्रि जागरण प्रारंभ हो चुका है परंतु यहां रोज के तीन चार रात्रि जागरण चल रहे हैं आने वाले यात्रियों को पीने के पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है जबकि इस स्थान पर 500 से 700 मीटर चढ़ाई होने के कारण भक्तों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है यहां के यात्रियों ने ग्राम पंचायत सरपंच को मौखिक रूप से भी कहा गया और ग्राम पंचायत सचिव को भी इस मामले को अवगत कराने के बाद भी यहां इस स्थान पर ट्यूबवेल की मोटर रिपेयर नहीं करवा पायें और ट्यूबवेल की मोटर को बाहर निकाल कर छोड़ दी गई व रात्रि जागरण में आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है रामेश्वर लाल जाट भागल ने उपखंड अधिकारी रंजनी मीणा को लिखित में प्रार्थना पत्र दिया परंतु उपखंड अधिकारी ने भी इस तरफ कोई ज्ञान नहीं दिया गया जबकि चित्तौड़गढ जिले के नए कलेक्टर डॉक्टर मंजू चौधरी ने बंद पड़े हेडपंप व ट्यूबवेल ठीक करने के निर्देश दिये है व कई जगह पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया हाथो हाथ अधिकारीयों को निर्देश भी दिए जबकि ग्राम पंचायत करेडिया के प्रशासक कालुराम गाड़री और ग्राम विकाश अधिकारी हजारीलाल को कई बार मोखिक लिखित कहा गया था परंतु इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया रामेश्वर लाल भागल ने उपखंड अधिकारी रजनी मीणा को लिखित में प्रार्थना पत्र दिया फिर भी उपखंड़ अधिकारी ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया जबकि भेरुजी के स्थान पर श्रद्धालुओ को पीने के पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है वैशाख महीने की गर्मी अभी प्रारंभ हो चुकी है गर्मी का टेंपरेचर भी बढ़ने लगा जबकि भेरुजी के स्थान पर जाने के लिए 500 से 700 मीटर की चढ़ाई होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है जबकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी कीचड़ में होकर जाना पड़ता है ग्राम पंचायत के वार्डों में साफ सफाई तक नहीं हो पा रही है जगह-जगह नालियां चौक एवं रोड पर गंदा पानी भरा रहने के कारण श्रद्धालुओ और आम लोगों को गंदे पानी व कीचड़ में होकर भेरुजी के मंदिर पर जाना पड़ता है जिस पर मंदिर के पुजारी उदयलाल माली ने भी कई बार सरपंच, सचिव को मौखिक लिखित रूप से भी कहा गया जिस पर ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव ने इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लौगो को झुझना पड रहा है जबकि ग्राम पंचायत करेडिया कुंभकर्णी नींद में सो रही है और प्रशासन तमाशा देख रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment