शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों
पर आई मुस्कान।
फालना,पाली
जायंट्स ग्रुप उम्मीद जोधपुर द्वारा आज फालना के राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका स्कूल में सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर लगभग 350 बच्चों को दो-दो कॉपियाँ और पेंसिल वितरित की गईं। शिक्षण सामग्री को पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली*
अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि बच्चों की काउंसलिंग भी की गई,जिसमें उन्हें अच्छे संस्कार,विशेष रूप से ईमानदारी का महत्व समझाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल कविता गहलोत साथ ही व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,एसडीएमसी सदस्य अमित मेहता और राकेश अग्रवाल गौतम यति,तरुण गर्ग भी उपस्थित रहे।
जोधपुर से सभी सदस्य गाड़ियों द्वारा शिक्षण सामग्री फालना ले कर पहुंचे। इस सेवा कार्य में मंजू मेहता,मधु गुप्ता, मीनाक्षी महेश्वरी,लक्ष्मी,राखी,सीमा दवे सहित सभी बहनों का सराहनीय सहयोग रहा।अंत में प्रधानाचार्य कविता गेहलोत ने सभी आगंतुक मेहमानों का आभार ज्ञापित किया एवं कहा कि वह भविष्य में भी आपका सहयोग संस्था को इसी तरह मिलता रहेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





