जिले में बनेगा अत्याधुनिक बस डिपो,मंत्रीपरिषद से मिली मंजूरी।

SHARE:

जिले में बनेगा अत्याधुनिक बस डिपो, मंत्रीपरिषद से मिली मंजूरी।

अयोध्या।

जिले में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर एक अत्याधुनिक बस डिपो का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता लंबे समय से प्रयासरत थे। मंगलवार, 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस डिपो के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई।
मंत्रीपरिषद की स्वीकृति के बाद अब प्रशासन जल्द ही भूमि चयन सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराएगा। प्रस्तावित बस डिपो में यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, पार्किंग सुविधा और बेहतर यातायात प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं रहेंगी। इससे अयोध्या आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम व व्यवस्थित हो सकेगी।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अयोध्या के समग्र विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या को आधुनिक और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। अत्याधुनिक बस डिपो बनने से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने अयोध्या के संत-महंत व आमजन की ओर से योगी सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment