आर्म्स एक्ट में वांछित अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

आर्म्स एक्ट में वांछित अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़।

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे अंतर्राज्यीय आरोपी फारुख खान को एमपी के नीमच से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि स्थाई वारण्टी,भगोडे़,उदघोषित अपराधी एवं वांछित अभियूक्तो की की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निंबाहेड़ा बद्री लाल राव के नेतृत्व में मुकेश चौधरी आर.पी. एस. प्रोबशनर एवं थानाधिकारी रामसुमेर द्वारा एएसआई सूरज कुमार कानि देवेन्द्र, विरेन्द्र, की एक विशेष टीम का गठन किया गया। दिनांक 07 अप्रैल 2026 को एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता को जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि फारुख खा आर्म्स एक्ट के मामले मे फरार चल रहा है। जो अपने घर पर आया हुआ है और कुछ देर मे नीमच पहुचेगा। इस पर टीम द्वारा बिना समय गवाये तुरन्त नीमच मध्यप्रदेश पहुचे जहां पर पुलिस साइबर सेल के एएसआई राजकुमार एवं कांनि.रामनरेश की सहायता से आरोपी को गिरफतार किया गया। आरोपी फारुख खा पिता अमजद खा निवासी अचारी थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ हाल बगाना जिला नीमच मध्यप्रदेश के विरूद्व राजस्थान तथा मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज है। उक्त आरोपी पिछले 1 साल से फरारी नीमच मंदसौर, उज्जैन, काट रहा था और अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफतार किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment