भाजपा महामंत्री अश्वनी गुप्ता एवं मंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव का व्यापार मंडल ने किया सम्मान।
अयोध्या, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं महानगर के द्वारा नवनियुक्त अयोध्या मंडल के महामंत्री अश्वनी गुप्ता एवं मंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव का स्वागत अयोध्या के व्यापारी भाइयों एवं समाजसेवियों के द्वारा किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता जी एवं समाजसेवी रितेश दास जी ने सम्मानित पदाधिकारीयो को अंगवस्त्र पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामना प्रदान की। बधाई देने के कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी नेता अचल गुप्ता पूर्व पार्षद नंदलाल गुप्ता छात्र नेता राजीव प्रकाश श्रीवास्तव शक्ति केंद्र संयोजक सौरभ शर्मा अवधेश पांडेय समर सैनी आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे। मंडल मंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव जी ने कहा कि व्यापारी समाज की सुरक्षा संरक्षा एवं सम्मान भारतीय जनता पार्टी के ही सरकार में सुरक्षित है अतः व्यापारी समाज राष्ट्र हित एवं समाज हित के लिए सदैव संकल्पित रहा है और रहेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





