कपासन में दांडी यात्रा पर्व का समापन मनाया गया।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

कपासन में दांडी यात्रा पर्व का समापन मनाया गया
6 अप्रैल 2026 को कपासन नगर में शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा महात्मा गांधी की 6 अप्रैल 1930 को हुई दांडी मार्च यात्रा के समापन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज दोपहर 3:00 बजे गांधी वाटिका में शांति एवं अहिंसा विभाग और महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिभा को सम्मानित करते हुए उन्हें पुष्पमाला अर्पित की।
यह कार्यक्रम साबरमती से 12 अप्रैल 1930 को शुरू हुए सविनय अवज्ञा आंदोलन और 24 दिवसीय दांडी यात्रा की याद में आयोजित किया गया। दांडी यात्रा का समापन गुजरात के नवसारी जिले में दांडी तटीय गांव में हुआ था, जहां महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार के नमक कानून का उल्लंघन किया था।
कार्यक्रम के माध्यम से गांधी जी के अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों को याद किया गया और दांडी यात्रा पर्व का मनाया गया
इस अवसर पर कपासन शांति एवं अहिंसा एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के विभाग के ब्लॉक संयोजक शंकर लाल प्रजापत एसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य एडवोकेट मांगीलाल बेरवा सेवादल के नगर अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार अनुसूचित जाति के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल डबाड़िया पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी लक्ष्मी नारायण व्यास पूर्व पार्षद अशरफ हुसैन रोशन सोनी शिव शंकर उपाध्याय पार्षद प्रतिनिधि रफीक अंसारी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शिवदत्त छिनिवाल युवा कांग्रेस नेता रवि सोनी एडवोकेट निर्मल कुमार मीणा सामाजिक कार्यकर्ता रमेश शर्मा जमील खा पठान सहीत कई कांग्रेसी व गांधी दर्शन कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment