अवैध वसूली का आरोप: पार्किंग के नाम पर तीर्थ यात्रियों से ठगी, विरोध पर धमकी।

SHARE:

अवैध वसूली का आरोप: पार्किंग के नाम पर तीर्थ यात्रियों से ठगी, विरोध पर धमकी

अयोध्या। धर्मनगरी में तीर्थ यात्रियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। भजन संध्या स्थल के पीछे स्थित एक सरकारी मार्ग पर नगर निगम के ठेकेदारों पर पार्किंग के नाम पर मनमानी वसूली करने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिना किसी अधिकृत पार्किंग व्यवस्था के सड़क पर वाहन खड़ा कराए जा रहे हैं और इसके एवज में 100 रुपये लिए जा रहे हैं।
बताया गया कि जो वाहन चालक शुल्क देने से मना करते हैं, उनकी गाड़ियों में कथित रूप से लॉक लगाकर 1000 रुपये तक वसूले जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि उसी स्थान पर ‘नो पार्किंग’ का बोर्ड भी लगा हुआ है, जिससे स्थिति और भी संदिग्ध बन रही है।
स्थानीय निवासी रितेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और पहचान पत्र दिखाया, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी। इतना ही नहीं, उनका वीडियो भी जबरन डिलीट कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाहरी लोग आकर इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस पर मौन साधे हुए हैं।रितेश मिश्रा ने मामले की शिकायत उच्च स्तर तक पहुंचाने की बात कही है। उनका कहना है कि अयोध्या में तीर्थ यात्रियों का शोषण हो रहा है, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री तक इस मुद्दे को पहुंचाने की बात कही है।वहीं, मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment