उंदरथल विद्यालय में एसीबीईओ देसूरी के सानिध्य में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित
रानी,पाली।
निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उंदरथल में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली के सानिध्य में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत सत्कार किया गया।
संस्था प्रधान जयसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने इस अवसर पर नव प्रवेशी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने का आह्वान किया। इससे पहले मंजु कंवर चुंडावत व तनसा चारण के द्वारा नव प्रवेशी विद्यार्थियों विराट ,टिंकल, हितेश,नीमा, पूजा,यश, मुस्कान, नंदिनी व हीना का कुंकुम अक्षत से तिलक लगाकर मुंह मीठाकर स्वागत सत्कार किया। संस्था प्रधान जय सिंह राजपुरोहित ने पढाई का महत्व बताया।इस अवसर पर महेश स्वामी, देवीशंकर चीता,दीपक अचरसा,मूल सिंह जैतावत समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 1अप्रेल से प्रवेशोत्सव के तहत हाऊस होल्ड सर्वे कर चिन्हित अनामांकित व ड्राप आउट बालक बालिकाओं को विद्यालय में प्रवेश देकर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





