मण्डलायुक्त से आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर प्रेस क्लब अध्यक्ष ने की मुलाकात।

SHARE:

मण्डलायुक्त से आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर प्रेस क्लब अध्यक्ष ने की मुलाकात, दिया ज्ञापन

अयोध्या.
अयोध्या जनपद के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर अरसे से पत्रावली लम्बित है। आज प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने मण्डलायुक्त राजेश कुमार से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि जिला सूचना कार्यालय अयोध्या में मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान कार्ड, सम्बन्धित सभी पत्रावली कई वर्षों से जमा कराया गया था, परन्तु इस पर कोई ठोस कार्यवाही आज तक नहीं हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में आयुष्मान कार्ड बनाकर पत्रकारों को वितरित किया जा चुका है। अयोध्या जनपद में आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर पूर्व के जिला सूचना अधिकारी अयोध्या ने मौखिक रूप से यह जानकारी दी थी कि पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के सम्बन्ध में पूरी पत्रावली लखनऊ मुख्यालय को भेज दी गयी है, परन्तु वह प्रक्रिया ठण्डे बस्ते में आज तक पड़ी हुई है। मण्डलायुक्त से पत्रकार प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि अयोध्या में पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड अतिशीघ्र निर्गत करवाकर उन्हें उपलब्ध कराया जाय जिससे वह पत्रकार भी आयुष्मान कार्ड का लाभ ले सकें। प्रतिनिधि मण्डल में प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के साथ प्रेस क्लब के मंत्री जयप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह, द्वारिकाधीश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, गुलजार खान, नरेन्द्र मिश्र आदि वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। मण्डलायुक्त ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि अति शीघ्र आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी करायेंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment