चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया।
नगर कांग्रेस सेवादल कपासन, ए.सी. प्रकोष्ठ, शांति एवं अहिंसा विभाग कपासन तथा कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राज्यपाल महोदय, राजस्थान सरकार के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी कपासन को सौंपा गया।
नगर कांग्रेस सेवादल कपासन के अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार ने बताया कि स्थानीय गांधी वाटिका में कुछ गांधी विरोधी तत्वों द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े संदेशों को मिटाकर उनके स्थान पर अन्य चित्र बना दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार संदेशों को मिटाना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है। इस घटना का कांग्रेस के सभी संगठनों ने कड़ा विरोध किया और प्रशासन से मांग की कि गांधी वाटिका की पूर्व स्थिति को तत्काल बहाल किया जाए। साथ ही, इस निंदनीय कार्य में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए एवं महात्मा गांधी की मूर्ति की उचित सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर ए.सी. प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य मांगीलाल बेरवा, शांति एवं अहिंसा विभाग के ब्लॉक संयोजक शंकर लाल प्रजापत, चित्तौड़गढ़ कांग्रेस शिक्षक संघ के संरक्षक लक्ष्मी नारायण व्यास, शांति एवं अहिंसा विभाग भोपाल सागर के ब्लॉक संयोजक एडवोकेट फिरोज अली, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र गर्ग, एडवोकेट अजय बैरवा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थें
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





