घर मै घुसकर मारपीट करने व जबरन रुपयों की मांग करने के मामले में प्रकरण दर्ज
नरेंद्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।
अख्तर हुसैन पिता यूसुफ मोहम्मद ने एक रिपोर्ट पुलिस थाना मंडफिया में इस आशय की पेश की जब वो दोपहर अपने घर पर खाना खा रहा था तभी अचानक से उसके सौतेले भाई फ़जलु रहमान व चुन्नीलाल उर्फ अफजल व जुबैदा बेगम तीनों आए और आते ही अख्तर हुसैन का गला दबा दिया और गुप्तांगों पर लाते मारते हुए मारपीट करने लगे व अख्तर हुसैन की सभी जगह जमीन उनके नाम पर करवाने की धमकी देने लगे तथा अख्तर हुसैन की माता हसीना बेगम के साथ भी गाली गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसके संबंध में अख्तर हुसैन ने पुलिस थाना मंडफिया पर फोन किया तो मौके पर पुलिस ने जाकर मुलजिमान को गिरफ्तार किया और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 140





