चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया निकुंभ कस्बे में महावीर जयंती के अवसर साधुमार्गी जैन संघ, निकुंभ के तत्वाधान में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति मंगलवार को भगवान महावीर के जयकारों के बीच बैंड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा एवं गुणानुवाद सभा आयोजित कर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया । साधु मार्गी जैन संघ के मंत्री महावीर कुमार मेहता ने बताया कि प्रातः 5:30 बजे प्रभात फेरी तथा 9 बजे भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा समता भवन से प्रारंभ होकर लक्षकार मंदिर, पुराने पोस्ट ऑफिस की गली होते हुए बस स्टैंड, बड़ी सादड़ी रोड गणेश दरवाजा होकर माली समाज के मंदिर से सदर बाजार होकर 10:30 बजे पुनः समता भवन पहुंची जहां संघ परिवार द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर गुणानुवाद करते हुए वक्ताओं ने बताया कि हम सभी मानव जीवन में जीव दया को प्राथमिकता देते हुए अहिंसा के मार्ग पर चलकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव की सार्थकता को सिद्ध कर सकते हैं। यह पर्व हमें विश्व शांति एवं मानव मात्र के कल्याण की राह दिखाता है। 11:30 बजे मांगलिक श्रवण एवं गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सहलोत ने बताया कि सकल जैन समाज ने दोपहर 2 बजे तक समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रख कर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस को अहिंसा दिवस के रूप मे मनाते हुए सभी समाज जनों ने निर्धारित पोशाक में शोभायात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर साधुमार्गी महिला संघ की अध्यक्ष मंजू देवी सहलोत एवं मंत्री सरोज देवी सहित समता युवा संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सहलोत, मंत्री प्रदीप सोनी सहित समाज के गणमान्य एवं वरिष्ठ जन पुरुष- महिला एवं युवा उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





