रामनगरी में सरस मेले के साथ ‘साकेत संध्या’ का आगाज
राम की पैड़ी पर भव्य आयोजन, ग्रामीण विकास व संस्कृति का अनूठा संगम।
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में सरस मेला और ‘साकेत संध्या’ का भव्य शुभारंभ रविवार को राम की पैड़ी पर हुआ। ग्राम्य विकास आयुक्त जी.एस. प्रियदर्शी, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम व मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से आयोजित इस मेले में ग्रामीण विकास और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया।
मेले में अयोध्या मंडल के अलग-अलग जनपदों से करीब 47 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों—अचार, हस्तशिल्प, जैविक खाद, सजावटी सामान व दुग्ध उत्पाद—का प्रदर्शन और बिक्री की जा रही है।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह मेला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का बड़ा मंच साबित होगा।मेले में साउंड, लाइटिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्था की गई है। ‘साकेत संध्या’ के तहत स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिससे राम की पैड़ी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।यह आयोजन न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि अयोध्या को सांस्कृतिक और विकासात्मक दृष्टि से नई पहचान भी दिलाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





