भादसोडा में 1.7 किलो अफीम जब्तः ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत एक आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

भादसोड़ा,चित्तौड़गढ़

भादसोडा में 1.7 किलो अफीम जब्तः ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत एक आरोपी गिरफ्तार

नेशनल हाईवे पर भादसोडा पुलिया के पास से एक व्यक्ति को 1 किलो 708 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बाड़मेर निवासी ओमप्रकाश सेन (21) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत की गई। चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी (आईपीएस) ने मादक पदार्थों के भंडारण और परिवहनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता सिंह के निर्देशन और पुलिस उप-अधीक्षक वृत भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में भादसोडा थानाधिकारी महेंद्रसिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में हेड कांस्टेबल बालुराम, कांस्टेबल विनोद, वीरेंद्र, रतनलाल, तुलछाराम, प्रकाश और चालक भैरूलाल शामिल थे।

गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर भादसोडा पुलिया के पास ओमप्रकाश सेन पुत्र शंकरलाल सेन (21) निवासी मंगले की बेरी, तहसील गुढामलानी, जिला बाड़मेर के कब्जे से अवैध अफीम बरामद हुई। अफीम को कानूनी प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान बड़ीसादड़ी थानाधिकारी भवानी शंकर सुथार कर रहे हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment