भादसोड़ा में राजस्थान दिवस30 मार्च को नारी शक्ति जागरूकता कार्यक्रम।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

भादसोड़ा में राजस्थान दिवस30 मार्च को नारी शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

भादसोड़ा।

SMART AND ALERT GROUP BHADSODA के तत्वावधान में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 30 मार्च को नारी शक्ति एवं आत्मरक्षा जागरूकता जुलूस का आयोजन किया जाएगा। यह जुलूस प्रातः 10:00 बजे नृसिंह द्वारा (राम जानकी मंदिर) से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः नृसिंह द्वारा पर ही समाप्त होगा।

जुलूस का मार्ग नृसिंह द्वारा से बस स्टैंड, मुख्य बाजार, श्री सांवलिया सेठ प्राचीन मंदिर, सी.पी. जी का घर, सावरमल जी रांका का घर, वार्ड 11 (भूराभगत जी की धूणी), हथाई चौक, बस स्टैंड होते हुए पुनः नृसिंह द्वारा (राम जानकी मंदिर)तक निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति एवं आत्मरक्षा से संबंधित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां जैसे दंड (लाठी) प्रदर्शन, तलवार प्रदर्शन, लेजम प्रदर्शन एवं आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन में क्षेत्र की अनेक महिलाएं एवं बालिकाएं भाग लेंगी।

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म की रक्षाके लिए ,एवं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

आयोजक पूजा सोनी ने समस्त ग्रामवासियों, विशेषकर माताओं एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
आज कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मातृशक्ति सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे कल के कार्यक्रम की तैयारी के विषय में चर्चा की गई

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment