रामनवमी पर भव्य भंडारा, महंत संजय दास ने किया शुभारंभ।
संजय यादव अयोध्या
रामनवमी के पावन अवसर पर लाल योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कैंट रेलवे स्टेशन के निकट श्री अखंड रामायण पाठ, हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 28 मार्च को विधिवत पूजन-अर्चन के साथ अखंड रामायण पाठ से हुआ, जबकि 29 मार्च को हवन एवं पूर्णाहुति के बाद समापन किया गया। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हनुमानगढ़ी के महंत एवं संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास जी महाराज ने आयोजन का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आस्था, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने लाल योगेश प्रताप सिंह के प्रयासों की सराहना की।
भजन-कीर्तन और राम नाम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। आयोजक लाल योगेश प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में साधु-संतों, महंतों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन भव्य एवं सफल रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





