चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
लाखों रुपए के बजट के बाद भी चित्तौडगढ की गंगा गंभीरी मैली।
साफ-सफाई के नाम पर लाखों खर्च
राजस्थान के चित्तौडगढ जिले की गंभीरी नदी,जिसे कभी स्थानीय लोग चित्तौड़ की गंगा कहकर पुकारते थे आज प्रदुषण ओर अनदेखी की भेंट चढ़कर गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है नदी का पानी हरा-हरा हो गया है उसमे जलकुंभी और कचरे का ढेर तैर रहा है कहने को चित्तौडगढ एक टूरिस्ट जिले में है मगर सोचने पर मजबूर कर देता है यहां देश-विदेश के टूरिस्ट इसी नदी की पूलिया से होकर गुजरते होगे किसी की नजर नदी पर पड़ जाए तो स्वच्छता अभियान की पोल ये नदी खोल रही है
मगर किसी प्रशासन अधिकारी का ध्यान गंभीरी नदी पर नही है
जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि का इस ओर ध्यान नही दे रहे जिससे स्थानीय लोग निराश है
प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि को चित्तौडगढ की गंगा कही जाने वाली नदी को स्वच्छ करने पर ध्यान केन्द्रित कर नदी की स्वंच्छता पर विचार कर अनुसंधान लेना चाहिए
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





