चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
बार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित।
मण्डफिया, मार्च 27/3/2026
श्री साँवलिया सेठ की पावन धरा मण्डफिया में आज ‘बार संघ मण्डफिया (साँवलियाजी)’ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति में नई टीम ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति:
समारोह के मुख्य अतिथि मान सिंह चुण्डावत (माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चित्तौड़गढ़) रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता न्याय प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष कुमार बैरवा (माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चित्तौड़गढ़) एवं विकास कुमार अग्रावत (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, मण्डफिया) उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शपथ लेने वाले पदाधिकारी:
मुख्य अतिथि द्वारा निम्नलिखित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई:
अध्यक्ष: शाहिद हुसैन
उपाध्यक्ष: पुष्कर चौधरी
सचिव: सुश्री निकिता सेठिया
कोषाध्यक्ष: महिपाल सिंह चौहान
सह-सचिव: शफ़ा आलम
अध्यक्षीय उद्बोधन:
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। तथा गरीबो और विकलांग जनो को मुफ्त न्याय दिलाने का कार्य करेंगे तथा पधारे हुए सभी अतिथि महोदय को मोमेंटो के लिए पौधे गिफ्ट कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया जिस पे सांवलिया जी मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने मंदिर मंडल से पर्यावरण संरक्षण में पूरा सहयोग करने हेतु न्यायालय परिसर में ट्यूबवे लगाने की घोषणा की ओर विशिष्ट अतिथियों को सांवरिया सेठ की तस्वीर भेट की एवं अतिथियों को पौधे देखकर सम्मानित किया न्यायालय परिसर में पांच पौधे का वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें आम बादाम पीपल कई तरह के पौधे लगाए गए
इस अवसर पर बार संघ मण्डफिया के समस्त अधिवक्तागण एवंभदेसर बार के अध्यक्ष उमेश आगार और उनकी कार्यकारिणी एवं चित्तौड़गढ़ जिले के कई वरिष्ठ वकील उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बार के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया और अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





