सादड़ी में पिछले 60 वर्षों से निकाली जा रही शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत
परिक्रमा महोत्सव का समापन, वरघोड़े में झांकियों ने मनमोहा
सादड़ी। वरघोड़े में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

रामधुन चौक पर नौ दिवसीय परिक्रमा महोत्सव का समापन रामनवमी के दिन हुआ। इस मौके पर बाबा रामदेव और माता महाकाली का वरघोड़ा निकाला गया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा ने शहर को भक्तिमय कर दिया। वरघोड़ा रामधुन चौक से शुरू होकर आकाशगंगा कॉलोनी, नाई वाड़ा, ईलाजी चौक, बाजार झुंझारजी चौक, कांच का मंदिर, श्री गणेश चौक, तीर खुनिया, बस स्टैंड, आखरिया चौक, गांछवाड़ा होते हुए बारली सादड़ी से बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में संपन हुआ।
24 घंटे अखंड परिक्रमा नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के साथ शुरू हुआ यह महोत्सव श्रद्धालुओं की 24 घंटे अखंड
परिक्रमा और ‘रामधुन लागी… गोपाल धुन लागी…’ जैसे जयकारों से गूंजता रहा। वरघोड़े में देवी-देवताओं की वेशभूषा में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया। यह आयोजन पिछले 60 वर्षों से चली आ रही परंपरा है। यह सादड़ी की सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। समापन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
सादड़ी। बाबा रामदेवजी, माता महाकाली का वरघोड़ा निकाला गया। कमेटी के देवाराम हंसराम जी हिंगड़ राजू छगन पक्का महाराज ओटा महाराज भैराराम मेघवाल गणेश टीकम नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता राकेश मेवाड़ा पार्षद रमेश प्रजापत रक्तदाता सनातन संगठन प्रणेता संरक्षक आरपी सिंह मेवाड़ा सादड़ी महेंद्र गिरी धीरेंद्र गिरी महेंद्र पूर्व अध्यक्ष शंकर किशोर भाटी सीआई साहब हनवंत सिंह जी सोडा की निगरानी में पुलिस प्रशासन का पूरा रहा सहयोग
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





