पत्रकार चौराहे को मिलेगी छांव और शुद्ध जल: महापौर का बड़ा ऐलान।
टीन शेड, शौचालय और आरओ पानी की होगी व्यवस्था, पत्रकारों को राहत।
अयोध्या।
नगर निगम क्षेत्र में पत्रकारों की सुविधाओं को लेकर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने अहम घोषणा की है। बुधवार को पत्रकार चौराहे पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां टीन शेड, शौचालय और आरओ पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।
महापौर ने पत्रकारों को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनके कार्य को सुगम बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के हित में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
इस घोषणा का उपस्थित पत्रकारों ने स्वागत करते हुए आभार जताया और उम्मीद जताई कि प्रस्तावित सुविधाएं जल्द धरातल पर उतरेंगी। बैठक में अजय श्रीवास्तव, समीर शाही, बृजेश सिंह, राजेंद्र दुबे, पंकज श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा और नरेंद्र बहादुर सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





