
ब्राह्मणी माता का दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन माता की चौखट पर शीश नवाकर मांगी खुशहाली,मेला यज्ञ,वरघोड़ा व फले चुंदड़ी सहित कई कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से सम्पन्न।
घाणेराव,पाली
घाणेराव कस्बे के गुप्तेश्वर रोड स्थित रायड़ा तालाब में ब्राह्मणी माता का दो दिवसीय मेला ब्राह्मणी माता के उपासक कालूराम सैन व आवरा माता के उपासक रामलाल सुथार व संत लक्ष्मण के सान्निध्य में धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
बुधवार सुबह माता के यज्ञ का आयोजन कियागया।इसके बाद भव्य वरघोड़े का आयोजन हुआ। रथ,डीजे,ढोल सहित कई प्रकार के वाद्ययंत्रों की मधुर धुन पर महिला,पुरुष, बच्चे,युवक युवतियां नृत्य करते चल रहे थे तो गुलाल की बोली दाता ने रंग बिरंगी गुलाल उड़ाकर सभी को रंगों से सरोबार कर दिया। दोपहर को धर्मेंद्रसिंह परिहार व श्रवण जाट द्वारा प्रस्तुत भजन रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके पश्चात काना निवासी शैलेन्द्र जी कुमावत द्वारा फले चुंदड़ी का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों लोगों ने माता के प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। सभी ने माता की चौखट पर शीश नवाकर माता व माता के उपासकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी के साथ मेला धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





