मेगा पीटीएम व प्रवेशोत्सव की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ माली ने जोबा ,हुरडो का अरट व गुड़ा जाटान विद्यालय का निरीक्षण कर मेगा पीटीएम व प्रवेशोत्सव की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
घाणेराव,पाली

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोबा,राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुरडो का अरट व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया तथा स्टाफ की बैठक लेकर 25मार्च को होने वाली मेगा पीटीएम व 27मार्च से प्रारंभ होने वाले प्रवेशोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोबा के
संस्था प्रधान धन्नाराम मोबारशा ने बताया कि माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया । विद्यालय विभागीय निर्देशानुसार संचालित पाया गया। माली ने प्रार्थना सभा में उपस्थित र्होकर विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के टिप्स बताएं।तत्पश्चात माली ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षिक प्रगति को जांचा व विद्यालय अभिलेखों की जांच की । तत्पश्चात माली ने स्टाफ बैठक लेकर 25मार्च को होने वाली मेगा पीटीएम के बारे में चर्चा की।इसी प्रकार 27मार्च,6अप्रेल,10अप्रेल व 15अप्रेल को होने वाले प्रवेशोत्सव सघन सर्वे अभियान की तैयारियों का फीडबैक लिया। संस्था प्रधान धन्नाराम मोबारशा ने बताया कि सभी शिक्षकों को प्रवेशोत्सव हेतु वार्डवार मौहल्ले आवंटित कर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 25प्रतिशत के हिसाब से शिक्षक अपने को आवंटित तिथि को डोर टू डोर संपर्क कर हाऊस होल्ड सर्वे कर3से 18वर्ष आयु वर्ग के अनामांकित,ड्राप आउट,प्रथम प्रवेश योग्य को चिह्नित कर शिक्षक एप द्वारा डिजिटल प्रवेशोत्सव माड्यूल पर प्रविष्टि कर विद्यालय से जोड़ेंगे। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने कहा कि कोई भी बालक बालिका विद्यालय से वंचित नहीं रहे तथा 1अप्रेल को सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण करना सुनिश्चित करे।इस पर संस्था प्रधान धन्नाराम मोबारशा ने विश्वास दिलाया कि उनके आदेशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर ललितेश मेघवाल, राजेंद्र प्रसाद, मंगतूराम, तरुणा माधव व जेठूसिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुरडो का अरट व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर पीटीएम व प्रवेशोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान विमलेश मीना व उम्मेद पालीवाल समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 25मार्च को मेगा पीटीएम में अभिभावकों को उनके विद्यार्थियों की परीक्षा परिणाम व शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया जाएगा।इस वर्ष 1अप्रेल से नया सत्र प्रारंभ हो जाएगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment